➡️ मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ ने राशन वितरण केंद्र का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे ने रहली स्थित राशन वितरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राशन केंद्र पर रेट लिस्ट प्रमुखता से बाहर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। साथ ही उपलब्ध राशन स्टॉक, समूहों को किए जा रहे राशन वितरण तथा बीपीएल हितग्राहियों की संख्या की जानकारी ली। केंद्र पर बीपीएल हितग्राहियों की संख्या 681 बताई गई।
सीईओ ने वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की जानकारी भी ली। उन्होंने राशन लेने पहुंचे हितग्राहियों से चर्चा कर वितरण व्यवस्था, राशन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेकर सुव्यवस्थित तरीके से राशन वितरण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मोना दांगी, रहली एसडीएम श्री कुलदीप पाराशर उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkMP #sagar