*एक स्वर, एक संविधान: बस्ती में 12819 प्रतिभागियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सस्वर वाचन*
*बस्ती, 26 नवम्बर 2026*
उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर संविधान संवाद अभियान के अन्तर्गत *एक स्वर, एक संविधान* कार्यक्रम के तहत मुख्य कार्यक्रम स्थल राजकीय इण्टर कॉलेज, बस्ती में संविधान की प्रस्तावना व संविधान के मूल कर्तव्यों का सस्वर वाचन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *जनपद न्यायाधीश शमसुल हक* ने भारतीय संविधान को सभी कानूनों का मूल स्रोत बताते हुए कहा कि भावी पीढ़ी भारतीय संविधान के मूल कर्तव्यों को आत्मसात करते हुए देश को मजबूत बनाएं। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के उपस्थित हजारों की संख्या में छात्रों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सस्वर वाचन कराया।
*विशेष न्यायाधीश / पाक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार* ने संविधान के मूल कर्तव्यों का सस्वर वाचन कराते हुए राष्ट्रीय एकता अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखने पर बल दिया।
इस कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती के मार्गदर्शन में राजकीय इण्टर कॉलेज बस्ती, जे.आर.एस. इण्टर कॉलेज बस्ती, शिव हर्ष किसान इण्टर कॉलेज बस्ती, बेगम खैर इण्टर कॉलेज बस्ती, खैर इण्डस्ट्रीय कॉलेज बस्ती, श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कॉलेज बस्ती, श्रीमती कृष्ण कुमार पाण्डेय गर्ल्स इण्टर कॉलेज बस्ती, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी बस्ती, श्याम बहादुर आर्य कन्या इण्टर मीडिएट कॉलेज बस्ती व राजकीय कन्या इण्टरमीडिएट कॉलेज बस्ती के छात्र-छात्राओं तथा ए.सी.सी. व राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया।
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री देवेन्द्र कुमार* ने संविधान संवाद अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान संवाद कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यालयों में जो जूनियर एवं माध्यमिक के छात्र हैं, उनमें संविधान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक विद्यालय में नोडल शिक्षक की नियुक्ति की गयी है। जिसके तहत प्रत्येक विद्यालय में सुबह नौ बजे छात्रों को संविधान की मूल प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों के संबंध में सस्वर वाचन कराया गया।
संविधान संवाद कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यालयों पर संविधान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता कक्षा 9-10 व कक्षा 11-12 के दो वर्गों में आयोजित की गयी। जिसके उपरान्त प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
श्री देवेन्द्र कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से समाज के गरीब व कमजोर वर्गों को निःशुल्क परामर्श व पैरवी के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों तथा उपस्थित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ न्यायिक अधिकारीगण के साथ सभी के प्रति कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया।
*कुल 12819 प्रतिभागी रहे शामिल -*
संविधान संवाद अभियान के तहत मुख्य कार्यक्रम स्थल पर कुल *2500 प्रतिभागी* थे तथा अन्य कार्यक्रम स्थलों पर *10319 प्रतिभागी* थे। इस प्रकार मुख्य स्थल तथा अन्य स्थलों पर प्रतिभाग करने वाले कुल प्रतिभागियों की संख्या *12819* रही।
माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अपराह्न 1:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर अधिकारीगण के अलावा काफी संख्या में कर्मचारी व अधिवक्ता भी उपस्थित थे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 26, 2026