*कोतवाली बस्ती में नियुक्त 3 अधिकारियों को मिली थाने की कमान* *जनपद बस्ती, 26 नवम्बर 2026*
पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह द्वारा दिनांक 25.11.2026 को जनपद में कई थानाध्यक्षों को नई नियुक्ति प्रदान की गई है। इसमें थाना कोतवाली बस्ती में नियुक्त तीन अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए विभिन्न थानों की कमान सौंपी गई है।
*जिन 3 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी -*
*1) निरीक्षक सभाजीत सिंह -* अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली बस्ती से प्रभारी निरीक्षक थाना वाल्टरगंज
*2) उप निरीक्षक अमित कुमार -* चौकी प्रभारी बड़ेबन से थानाध्यक्ष थाना गौर
*3) उप निरीक्षक अनुपम त्यागी -* चौकी प्रभारी अमहट से थानाध्यक्ष महिला थाना
तीनों अधिकारियों ने कोतवाली बस्ती में अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण तथा जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार को देखते हुए ही पुलिस अधीक्षक महोदय ने उन्हें थानों की कमान सौंपी है।
थाना कोतवाली प्रभारी बृजानंद सिंह ने कोतवाली परिसर में तीनों अधिकारियों का विदाई समारोह कराया। इस दौरान कोतवाली में तैनात सभी अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे। विदाई समारोह में कोतवाली प्रभारी बृजानंद सिंह ने तीनों अधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि तीनों अधिकारियों ने कोतवाली में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। हमें पूर्ण विश्वास है कि नई जिम्मेदारी में भी ये अधिकारी जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर तीनों अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो विश्वास उन पर जताया गया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। आमजन की सुरक्षा, अपराध पर अंकुश और पीड़ितों को न्याय दिलाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। समारोह में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने तीनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 26, 2026