Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
journalistrkgiri
Previous slide
Next slide
बाबा की नगरी काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी से नई पारी की शुरू BIG 24 News के साथ
Basti, Basti
| Nov 26, 2026
MORE NEWS
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी और सपा पर बोला हमला..... #ओवैसी #चंद्रशेखरआजाद #facebookreelsviral #trendingvideo #everyonefollowers
Basti, Basti | Nov 27, 2026
बस्ती: गन्ना किसानों की परेशानी पर भड़के रुधौली विधानसभा से वरिष्ठ समाजसेवी मनोज चौधरी, बकाया भुगतान के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान..... #tranding #everyonefollowers #nonfollowers #बस्ती #वायरल
Basti, Basti | Nov 26, 2026
*एक स्वर, एक संविधान: बस्ती में 12819 प्रतिभागियों ने किया संविधान की प्रस्तावना का सस्वर वाचन* *बस्ती, 26 नवम्बर 2026* उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर संविधान संवाद अभियान के अन्तर्गत *एक स्वर, एक संविधान* कार्यक्रम के तहत मुख्य कार्यक्रम स्थल राजकीय इण्टर कॉलेज, बस्ती में संविधान की प्रस्तावना व संविधान के मूल कर्तव्यों का सस्वर वाचन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *जनपद न्यायाधीश शमसुल हक* ने भारतीय संविधान को सभी कानूनों का मूल स्रोत बताते हुए कहा कि भावी पीढ़ी भारतीय संविधान के मूल कर्तव्यों को आत्मसात करते हुए देश को मजबूत बनाएं। उन्होंने विभिन्न विद्यालयों के उपस्थित हजारों की संख्या में छात्रों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सस्वर वाचन कराया। *विशेष न्यायाधीश / पाक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार* ने संविधान के मूल कर्तव्यों का सस्वर वाचन कराते हुए राष्ट्रीय एकता अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखने पर बल दिया। इस कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती के मार्गदर्शन में राजकीय इण्टर कॉलेज बस्ती, जे.आर.एस. इण्टर कॉलेज बस्ती, शिव हर्ष किसान इण्टर कॉलेज बस्ती, बेगम खैर इण्टर कॉलेज बस्ती, खैर इण्डस्ट्रीय कॉलेज बस्ती, श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कॉलेज बस्ती, श्रीमती कृष्ण कुमार पाण्डेय गर्ल्स इण्टर कॉलेज बस्ती, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी बस्ती, श्याम बहादुर आर्य कन्या इण्टर मीडिएट कॉलेज बस्ती व राजकीय कन्या इण्टरमीडिएट कॉलेज बस्ती के छात्र-छात्राओं तथा ए.सी.सी. व राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। *जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री देवेन्द्र कुमार* ने संविधान संवाद अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान संवाद कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विद्यालयों में जो जूनियर एवं माध्यमिक के छात्र हैं, उनमें संविधान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक विद्यालय में नोडल शिक्षक की नियुक्ति की गयी है। जिसके तहत प्रत्येक विद्यालय में सुबह नौ बजे छात्रों को संविधान की मूल प्रस्तावना व मूल कर्तव्यों के संबंध में सस्वर वाचन कराया गया। संविधान संवाद कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यालयों पर संविधान से संबंधित क्विज प्रतियोगिता कक्षा 9-10 व कक्षा 11-12 के दो वर्गों में आयोजित की गयी। जिसके उपरान्त प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। श्री देवेन्द्र कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से समाज के गरीब व कमजोर वर्गों को निःशुल्क परामर्श व पैरवी के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों तथा उपस्थित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ न्यायिक अधिकारीगण के साथ सभी के प्रति कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। *कुल 12819 प्रतिभागी रहे शामिल -* संविधान संवाद अभियान के तहत मुख्य कार्यक्रम स्थल पर कुल *2500 प्रतिभागी* थे तथा अन्य कार्यक्रम स्थलों पर *10319 प्रतिभागी* थे। इस प्रकार मुख्य स्थल तथा अन्य स्थलों पर प्रतिभाग करने वाले कुल प्रतिभागियों की संख्या *12819* रही। माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अपराह्न 1:30 बजे दीवानी न्यायालय परिसर में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर अधिकारीगण के अलावा काफी संख्या में कर्मचारी व अधिवक्ता भी उपस्थित थे। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 26, 2026
*बस्ती खेल संगम 2026 का भव्य आगाज* 26 से 28 नवंबर तक चलेगी खेल प्रतियोगिता* 29 नवंबर को होगा 15वां बस्ती मैराथन* आयोजक भावेश पांडे ने बताया
Basti, Basti | Nov 26, 2026
*बस्ती में संविधान दिवस पर पुलिस ने ली संविधान की शपथ* *जनपद बस्ती, 26 नवम्बर 2026* संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाईन बस्ती में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बस्ती *ओमवीर सिंह* द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक सदर *मानसी दहिया* व अपर राज्य रेडियो अधिकारी बस्ती, परिक्षेत्र बस्ती *मोहन लाल* की उपस्थिति में अधिकारी / कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बस्ती ने सभी अधिकारी / कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर, संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों व उद्देशिका को स्मरण कराते हुए राष्ट्र की एकता व अखण्डता बनाये रखने की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संविधान ही हमारा सबसे बड़ा मार्गदर्शक है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। उन्होंने कानून का शासन स्थापित करने तथा आमजन के साथ न्याय, समानता एवं सद्भावपूर्ण व्यवहार करने हेतु सभी को प्रेरित किया। संविधान दिवस के इस पावन अवसर पर पुलिस लाईन परिसर में देशभक्ति और गर्व का माहौल देखने को मिला। सभी अधिकारी / कर्मचारीगण ने हाथ उठाकर एक स्वर में संविधान की रक्षा करने और देश की एकता-अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस का हर जवान संविधान का सच्चा प्रहरी है। वर्दी का सम्मान तभी है, जब हम आम जनता के साथ न्याय करें और कानून को सर्वोपरि मानें। उन्होंने कहा कि बस्ती पुलिस का संकल्प है कि जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा, आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि रहेगी और हर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा। संविधान के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त और सुरक्षित बस्ती का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक बस्ती व अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता और संविधान के प्रति समर्पण के संकल्प के साथ हुआ। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 26, 2026
*कोतवाली बस्ती में नियुक्त 3 अधिकारियों को मिली थाने की कमान* *जनपद बस्ती, 26 नवम्बर 2026* पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह द्वारा दिनांक 25.11.2026 को जनपद में कई थानाध्यक्षों को नई नियुक्ति प्रदान की गई है। इसमें थाना कोतवाली बस्ती में नियुक्त तीन अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उनकी कार्य कुशलता को देखते हुए विभिन्न थानों की कमान सौंपी गई है। *जिन 3 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी -* *1) निरीक्षक सभाजीत सिंह -* अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली बस्ती से प्रभारी निरीक्षक थाना वाल्टरगंज *2) उप निरीक्षक अमित कुमार -* चौकी प्रभारी बड़ेबन से थानाध्यक्ष थाना गौर *3) उप निरीक्षक अनुपम त्यागी -* चौकी प्रभारी अमहट से थानाध्यक्ष महिला थाना तीनों अधिकारियों ने कोतवाली बस्ती में अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण तथा जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार को देखते हुए ही पुलिस अधीक्षक महोदय ने उन्हें थानों की कमान सौंपी है। थाना कोतवाली प्रभारी बृजानंद सिंह ने कोतवाली परिसर में तीनों अधिकारियों का विदाई समारोह कराया। इस दौरान कोतवाली में तैनात सभी अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे। विदाई समारोह में कोतवाली प्रभारी बृजानंद सिंह ने तीनों अधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि तीनों अधिकारियों ने कोतवाली में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। हमें पूर्ण विश्वास है कि नई जिम्मेदारी में भी ये अधिकारी जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेंगे। इस अवसर पर तीनों अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो विश्वास उन पर जताया गया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। आमजन की सुरक्षा, अपराध पर अंकुश और पीड़ितों को न्याय दिलाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी। समारोह में उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने तीनों अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Nov 26, 2026
बस्ती: सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद, मोबाइल तोड़ने और बाइक क्षतिग्रस्त करने का आरोप........ #everyonefollowers #nonfollowers #trendingreels #वायरल #बस्ती
Basti, Basti | Nov 26, 2026
संविधान दिवस पर लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की महारैली में सुबह का माहौल, विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन करेगा शक्ति प्रदर्शन लखनऊ। संविधान दिवस के अवसर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम के गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से आज रामाबाई आंबेडकर मैदान में महारैली आयोजित की जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन इस महारैली के जरिए अपनी ताकत दिखाएगा। रैली का उद्देश्य दलितों, मुस्लिमों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी, आरक्षण और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर एकजुट करना है।
Basti, Basti | Nov 26, 2026