संविधान दिवस पर लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की महारैली में सुबह का माहौल, विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन करेगा शक्ति प्रदर्शन
लखनऊ। संविधान दिवस के अवसर पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम के गठबंधन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की ओर से आज रामाबाई आंबेडकर मैदान में महारैली आयोजित की जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन इस महारैली के जरिए अपनी ताकत दिखाएगा। रैली का उद्देश्य दलितों, मुस्लिमों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी, आरक्षण और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर एकजुट करना है।
Basti, Basti | Nov 26, 2026