मोकामा: मोकामा प्रखंड के बरहपुर में इंदिरा आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप, जांच टीम पहुंची
Mokameh, Patna | Apr 9, 2025 मोकामा प्रखंड के बरहपुर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना में अवैध वसूली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को लगभग 3 बजे अंजन कुमार के नेतृत्व में मामले की जांच करने पटना से एक टीम गाँव पहुंची।जाँच टीम के सामने भी ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।