मोकामा: हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर स्थित गंगा नदी में स्नान करते समय 3 युवक डूबे
Mokameh, Patna | Apr 7, 2025 मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र के दरियापुर में सोमवार को गंगा में स्नान करने गए 3 युवक लगभग 12 बजे गंगा नदी में डूब गए। बताया जा रहा है कि वे अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में शिरकत करने के लिए आए थे। वहां से पांच लोग गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए थे। स्नान करने के क्रम में तीन युवक गहरे पानी में चले गए और वह डूब गए।