मोकामा: मोकामा के छतरपुरा में भीषण आग, कई झोपड़ियाँ जलकर राख
Mokameh, Patna | Apr 5, 2025 मोकामा के छतरपुरा में शनिवार को भीषण आग लग गई। इस आगजनी में कई झोपड़ीनुमा बथान जलकर राख हो गए, वहीं इस आगजनी में कुछ मवेशियों की जलकर मौत होने की भी सूचना है। ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। किसी व्यक्ति की हताहत होने की सूचना नहीं है।