मोकामा: मोकामा नगर परिषद के वार्ड पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
Mokameh, Patna | Apr 4, 2025 मोकामा नगर परिषद के वार्ड पार्षद हरे कृष्णा सिंह ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को आज शुक्रवार संध्या 4 बजे एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें 5 मांगों का ज़िक्र किया गया है। उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि नगर में साफ सफाई की कमी, मच्छरों एवं कीटों से बचाव हेतु फॉगिंग एवं ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की व्यवस्था की जाये। जर्जर नाली और गली का मरम्मत कराया जाये।