मोकामा: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी मोकामा की पांच बेटियां
Mokameh, Patna | Apr 6, 2025 मोकामा की बेटियों ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। मोकामा की पाँच प्रतिभाशाली लड़कियों का चयन बिहार की वॉलीबॉल टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी आगामी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 15 मई को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में आयोजित की जाएगी। विश्वसनीय सूत्रों से इस बात की सूचना शाम लगभग साढ़े 5 बजे दी गई।