मोकामा: मोकामा के गोसाईगांव में मक्के के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी
Mokameh, Patna | Apr 8, 2025 मोकामा बायपास के गोसाईंगांव के पास स्थित मक्का के खेत से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की हालत देखकर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक की गर्दन पर गोली के निशान पाए गए हैं, जबकि उसके गले में रस्सी बंधी है। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव की पहचान करने में जुटी है। जाँच के लिए श्वान दस्ते को भी मंगाया गया है।