घर में घुसते ही हमलावर ने शुरू की फायरिंग, PG संचालक के सिर में लगी गोxली गुरुग्राम में मंगलवार देर शाम सेक्टर-14 स्थित घर में घुसकर एक पीजी संचालक को गोली मार दी गई। हमलावर ने घर में घुसते ही फायरिंग शुरू कर दी। गोxली सीधे उनके सिर में लगी। घायल की पहचान हेमंत कौशिक के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में कल्याणी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोxxली लगने के बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। कल्याणी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है