पिस्टल लहराकर पड़ोसी को दी धमकी, पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज उर्फ भूरा गिरफ्तार! बसपा सरकार में पूर्व मंत्री और मीट कारोबारी हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा की दबंगई का मामला सामने आया है। मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सराय बहलीम में फिरोज अपने साथियों संग हथियार लेकर पड़ोसी के घर पहुंचा और सरेआम गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी फिरोज उर्फ भूरा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मामले में शामिल उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। 📍 मेरठ (उत्तर प्रदेश) 📹 वीडियो क्रेडिट: सोशल मीडिया#Meerut #MeerutPolice #UP #viralvideoシ #hajiyaqoob #UPPolice