पोड़ैयाहाट: करम परब को लेकर धेनुकटा पंचायत के बाथना गांव में बैठक संपन्न ,परम्परागत पोशाक में होगा झूमर का आयोजन
करम परब को लेकर धेनुकटा पंचायत के बाथना गांव में रविवार को बैठक संपन्न हुई जिसमें परम्परागत पोशाक में झूमर का आयोजन का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। आयोजन समिति के सदस्य योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार का करम परब आगामी 18 सितंबर को ग्राम बाथना पंचायत धेनुकटा में पेट्रोल पंप के समीप मैदान में किया जाएगा।