Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

फिरोजाबाद में ज्वैलर्स की दुकान से सोने की चैन लूट का 20 घंटे में खुलासा, 1 अभियुक्त गिरफ्तार_ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सिरसागंज पुलिस टीम व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में कस्बा सिरसागंज में इटावा रोड स्थित पीपी ज्वैलर्स की दुकान से सोने की चैन लूट की घटना का महज 20 घण्टे में अनावरण किया गया। दिनांक 13 अगस्त को दोपहर 3 बजे हुई लूट की घटना में शामिल 02 अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त को दिनांक 14.08.2026 को दिहुली रोड, कठफोरी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूटी गई 01 सोने की चैन वजनी 10 ग्राम, 01 नाजायज तंमचा 315 बोर व 02 कारतूस 315 बोर बरामद हुए। अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। दूसरे अभियुक्त व घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की टाटा नेक्सोन कार की तलाश प्रभारी निरीक्षक थाना सिरसागंज के नेतृत्व में जारी है। दिनांक 13.08.2026 को दो व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट कार से दुकान पर ग्राहक बनकर आए। एक ने निगरानी की और दूसरे ने दो सोने की चैन गले में पहन ली। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर थाना सिरसागंज में मु0अ0सं0- 405/26 धारा- 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया। निवेदक : डीडीएम न्यूज #DDDMNews #Firozabad #FirozabadPolice #Sirsaganj #CrimeUpdate #वायरल @firozabadpolice

Firozabad, Firozabad | Aug 14, 2026

MORE NEWS

कासगंज के पवन कोरी के हत्या प्रकरण में बिहार के सहरसा से विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता को पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर एसपी और डीएम साहब कासगंज से मुलाकात करने को ले जाती हुई।।#ipgupta #iip #pavankori #पवनकोरीहत्याकांड #राष्ट्रीयकोरीकोलीपरिवर्तनमहासभा

कासगंज के पवन कोरी के हत्या प्रकरण में बिहार के सहरसा से विधायक इंजीनियर आईपी गुप्ता को पुलिस अपनी गाड़ी में बैठाकर एसपी और डीएम साहब कासगंज से मुलाकात करने को ले जाती हुई।।#ipgupta #iip #pavankori #पवनकोरीहत्याकांड #राष्ट्रीयकोरीकोलीपरिवर्तनमहासभा

Firozabad, Firozabad | Aug 14, 2026

फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जनपद के समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए राष्ट्रीय पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

निवेदक : डीडीएम न्यूज  
#DDDMNews #Firozabad #FirozabadPolice #AdityaLanghe #SSP #IndependenceDay #15August #Security #PoliceChecking

फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जनपद के समस्त नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए राष्ट्रीय पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। निवेदक : डीडीएम न्यूज #DDDMNews #Firozabad #FirozabadPolice #AdityaLanghe #SSP #IndependenceDay #15August #Security #PoliceChecking

Firozabad, Firozabad | Aug 14, 2026

UP सरकार का बड़ा फैसला: आउटसोर्स कर्मियों के हितों के लिए बनेगा "उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम"_

उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। शासन द्वारा कम्पनीज एक्ट-2013 के सेक्शन-8 के अन्तर्गत "उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम" नामक एक नॉन प्रॉफिटेबल पब्लिक लिमिटेड कंपनी के गठन का निर्णय लिया गया है।

प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग एजेंसियों द्वारा कर्मियों को पूरा वेतन न देना, EPF और ESI समय पर जमा न करना तथा कमीशन में अनियमितता जैसी शिकायतें मिल रही थीं।

निगम के मुख्य उद्देश्य:
1.  पारदर्शी व्यवस्था: सभी सरकारी विभागों, जिला, तहसील व ब्लॉक स्तर पर आउटसोर्स मैनपावर की आपूर्ति निगम के माध्यम से होगी।
2.  कर्मियों के हित: आउटसोर्स कर्मियों को समय से पूरा वेतन, EPF, ESI व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना।
3.  नियमन: आउटसोर्सिंग एजेंसियों के कार्य पर नियंत्रण रखना और आरक्षण के नियमों का पालन सुनिश्चित करना।

सरकार का मानना है कि इस निगम के गठन से प्रदेश भर में आउटसोर्सिंग की एक समान और पारदर्शी नीति लागू हो सकेगी, जिससे हजारों आउटसोर्स कर्मियों को लाभ मिलेगा।

निवेदक : डीडीएम न्यूज  
#DDDMNews #UttarPradesh #UPSarkar #Outsource #Karmchari #Firozabad #BreakingNews

UP सरकार का बड़ा फैसला: आउटसोर्स कर्मियों के हितों के लिए बनेगा "उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम"_ उत्तर प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। शासन द्वारा कम्पनीज एक्ट-2013 के सेक्शन-8 के अन्तर्गत "उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम" नामक एक नॉन प्रॉफिटेबल पब्लिक लिमिटेड कंपनी के गठन का निर्णय लिया गया है। प्रमुख सचिव अमित कुमार घोष द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार विभिन्न विभागों में आउटसोर्सिंग एजेंसियों द्वारा कर्मियों को पूरा वेतन न देना, EPF और ESI समय पर जमा न करना तथा कमीशन में अनियमितता जैसी शिकायतें मिल रही थीं। निगम के मुख्य उद्देश्य: 1. पारदर्शी व्यवस्था: सभी सरकारी विभागों, जिला, तहसील व ब्लॉक स्तर पर आउटसोर्स मैनपावर की आपूर्ति निगम के माध्यम से होगी। 2. कर्मियों के हित: आउटसोर्स कर्मियों को समय से पूरा वेतन, EPF, ESI व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना। 3. नियमन: आउटसोर्सिंग एजेंसियों के कार्य पर नियंत्रण रखना और आरक्षण के नियमों का पालन सुनिश्चित करना। सरकार का मानना है कि इस निगम के गठन से प्रदेश भर में आउटसोर्सिंग की एक समान और पारदर्शी नीति लागू हो सकेगी, जिससे हजारों आउटसोर्स कर्मियों को लाभ मिलेगा। निवेदक : डीडीएम न्यूज #DDDMNews #UttarPradesh #UPSarkar #Outsource #Karmchari #Firozabad #BreakingNews

Firozabad, Firozabad | Aug 14, 2026

फिरोजाबाद स्वतंत्रता दिवस को लेकर SSP आदित्य लाग्हें ने किया बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण_

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लाग्हें के निर्देशन में विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं नगर क्षेत्र के चारों थाना प्रभारियों के साथ नगर के उ0प्र0 रोडवेज बस स्टैण्ड, बस स्टैण्ड कैंटीन, बस यात्रियों एवं अन्य वाहनों की एंटी सबोटाज व डॉग स्क्वाड के माध्यम से गहन चेकिंग की।

इस दौरान रेलवे स्टेशन एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान एवं पैदल गश्त भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा निरंतर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग एवं संदिग्ध वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

निवेदक : डीडीएम न्यूज  
#DDDMNews #Firozabad #FirozabadPolice #AdityaLangeh #SSP #IndependenceDay #15August #HarGharTiranga #PoliceChecking

फिरोजाबाद स्वतंत्रता दिवस को लेकर SSP आदित्य लाग्हें ने किया बस स्टैण्ड व रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण_ 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लाग्हें के निर्देशन में विशेष सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं नगर क्षेत्र के चारों थाना प्रभारियों के साथ नगर के उ0प्र0 रोडवेज बस स्टैण्ड, बस स्टैण्ड कैंटीन, बस यात्रियों एवं अन्य वाहनों की एंटी सबोटाज व डॉग स्क्वाड के माध्यम से गहन चेकिंग की। इस दौरान रेलवे स्टेशन एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान एवं पैदल गश्त भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा निरंतर प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग एवं संदिग्ध वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय पर्व को आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। निवेदक : डीडीएम न्यूज #DDDMNews #Firozabad #FirozabadPolice #AdityaLangeh #SSP #IndependenceDay #15August #HarGharTiranga #PoliceChecking

Firozabad, Firozabad | Aug 14, 2026