एटा: नवागत DM एम. अरुन्मौली ने संभाली कमान, विकास कार्यों को गति देने का संकल्प
एटा जिले की कमान अब नवागत जिलाधिकारी एम. अरुन्मौली के हाथों में आ गई है। उन्होंने कार्यभार संभालते ही विकास कार्यों में तेजी लाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प जताया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, विकास परियोजनाओं की निरंतरता और शासन की प्राथमिकताओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। आगामी शिक्षक MLC चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के पूर्ण पालन का भी आश्वासन दिया।
#DDMNews #Etah #DMArunmouli #UPNews #BreakingNews
---