साधु वेशधारी की पिटाई का वीडियो वायरल, महिलाओं ने लगाए शोषण के आरोप
वृंदावन। एक कॉलोनी में देर रात जमकर हंगामा हुआ। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं साधु वेशधारी एक व्यक्ति की पिटाई करती दिख रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि व्यक्ति सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर शोषण करता था।
सूचना पर पहुंची वृंदावन कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
नोट: वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, सभी आरोप कथित हैं। DDM News वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
#DDMNews #Mathura #Vrindavan #ViralVideo
Firozabad, Firozabad | Sep 23, 2026