जमुई: जिला परिषद अध्यक्ष पति पूर्व MLC प्रत्याशी गुड्डू यादव से जुड़े 24 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी
जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति सह पूर्व एमएलसी गुड्डू यादव से जुड़े 24 ठिकानों पर मंगलवार की सुबह से EOU यानि आर्थिक अपराध इकाई की गठित टीम द्वारा एक साथ छापेमारी शुरू की गई, जो अबतक दोपहर बाद 03:00 बजे तक जारी है। 24 ठिकानों में 23 ठिकाने जमुई , सिकंदरा और ख़ैरा इलाके में हैं जबकि एक ठिकाना शेखपुरा में है। इस दौरान जमीन से संबंधित व अन्य कई प्रकार के कागजात को जब्त किया गया है। साथ ही संपत्तियों को भी खंगाला जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य सन्देहहास्पद कागजात व सामान मिलने की बातें सामने आ रही है, जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी शाम तक छापेमारी खत्म होने के बाद दी जाएगी। कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अचानक आर्थिक अपराध इकाई के छापेमारी से हड़कंप मच गया। चारों ओर पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती से इलाके में दहशत फैल गई। चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बना हुआ है। छापेमारी की खबर जिलेभर में करंट की तरह फैल गई। छापेमारी के बाद आए निष्कर्ष पर लोगों की निगाहें टिकी हुई है।
इस संबंध में आर्थिक अपराध इकाई के एडिशनल एसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई थाना पटना में 14/26 एक केस दर्ज किया गया था, जो संगठित अपराध से संबंधित है। इसी को लेकर जमुई के 23 जगहों पर 23 अलग-अलग टीम गठित कर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इसमें अभियुक्त गुड्डू यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं। अबतक जितने भी दस्तावेज मिले हैं सबकी जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। छापेमारी जारी है। छापेमारी के बाद फाइनल रिपोर्ट एक साथ दी जाएगी। #jamuitopnews #jamuinews #jamuibihar #Crime #CrimeNews #EOU #आर्थिकअपराधइकाई #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Jul 28, 2026