जालौन: कक्षा 7 की छात्रा प्रतीक्षा बनीं एक दिन की जिलाधिकारी (DM), DM समीर ने बुके देकर बढ़ाया हौसला
उरई/जालौन: मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जालौन में बेटियों के सम्मान, आत्मविश्वास और प्रशासनिक सेवाओं के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए एक अनुकरणीय पहल की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (मडोरा) की कक्षा 7 की छात्रा प्रतीक्षा को एक दिन का प्रतीकात्मक जिलाधिकारी (DM) बनाया गया।
जब नन्हीं प्रतीक्षा जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं, तो जिलाधिकारी समीर ने स्वयं बुके देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाकर उनका हौसला बढ़ाया। जिलाधिकारी की कुर्सी पर बैठकर प्रतीक्षा ने प्रशासनिक व्यवस्था, सरकारी कामकाज के तरीकों और जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया को बहुत करीब से समझा।
भविष्य में IAS या PCS अधिकारी बनने का सपना देखने वाली प्रतीक्षा ने इस अवसर पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगी और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।
जिलाधिकारी समीर द्वारा की गई यह पहल समाज में यह सशक्त संदेश देती है कि जब बेटियों को सही मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अवसर मिलते हैं, तो वे बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकती हैं।
#BreakingNews #JalaunNews #OraiNews #MissionShakti6 #MissionShakti #JalaunDM #DMJalaun #Pratiksha #IASDream #PCSDream #BetiKiUdaan #NariShakti #WomenEmpowerment #GirlChildEducation #GirlsLeadership #UPNews #UttarPradeshNews #BundelkhandNews #PositiveNews #InspiringStory #बेटियोंकीउड़ान #मिशनशक्ति #जालौन #उरई #जिलाधिकारीसमीर #प्रतीक्षा
Jalaun, Jalaun | Oct 15, 2026