दिव्यांग ने भाई पर लगाया घर कब्जाने और गला दबाकर मारपीट का आरोप
.
#हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के अहिरोरी गांव निवासी दिव्यांग लल्लू सिंह ने अपने सगे भाई राकेश सिंह पर पुश्तैनी घर और जमीन पर कब्जा करने तथा विरोध करने पर गला दबाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का आरोप है कि भाई ने गाली-गलौज करते हुए उसे जमीन पर गिराकर गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी। लल्लू सिंह के मुताबिक, वह पहले भी मारपीट का शिकार हो चुके हैं और उन्हें अपनी जान-माल का खतरा बना हुआ है।
पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर अपना हक दिलाने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
#रिपोर्ट: अभय सिंह | द टेलीकास्ट न्यूज़
Hardoi, Hardoi | Jul 30, 2026