
आठ वर्षीय बच्चे को थप्पड़ मारने के विवाद में बवाल, घर में घुसकर हमला; दो आरोपी गिरफ्तार #हरदोई। #संडीला कोतवाली क्षेत्र के मलेहरा गांव में एक आठ वर्षीय बच्चे को थप्पड़ मारने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया पीड़ित परिवार का आरोप है कि विरोध करने पर पहले बच्चियों के साथ मारपीट की गई और बाद में कुछ लोग लाठी-डंडों व धारदार हथियारों के साथ घर में घुस आए तथा परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की जांच जारी है पीड़ित राकेश कुमार के मुताबिक उनका आठ वर्षीय पुत्र मंदीप गांव में एक फर्नीचर की दुकान के बाहर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान तौहील ने उसे थप्पड़ मार दिया जब बेटी रोशनी ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई बीच-बचाव करने पहुंची दूसरी बेटी रेखा के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई राकेश का आरोप है कि कुछ देर बाद तौहील, तौफीक, जैनुल, राजू और उनके अन्य साथी लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए आरोपियों ने बेटे, दोनों बेटियों और पत्नी के साथ मारपीट की तथा उन्हें घर से बाहर खींचकर पीटा घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया घटना के विरोध में गुरुवार को परिजनों ने घर के सामने सड़क जाम करने का प्रयास किया सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र सिंह ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए और जाम समाप्त हो गया घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। शेष आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Sadar, Lucknow | Jul 25, 2026

सुरक्षाकर्मियों ने रोका, डिप्टी सीएम ने अपनाया— एक तस्वीर ने जीत लिया हर दिल . #हरदोई। अमर शहीद मेजर पंकज पाण्डेय की प्रतिमा अनावरण समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का मानवीय और सहज व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। शौर्य को नमन करने 22 जुलाई को हरदोई पहुंचे डिप्टी सीएम कार्यक्रम स्थल पर मंच की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान एक नवयुवक उनके साथ सेल्फी और फोटो खिंचवाने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षा में तैनात कर्मी उसे हटाने के लिए धक्का देकर पीछे कर रहे थे। तभी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की नजर उस नवयुवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत सुरक्षाकर्मियों को रोकते हुए नवयुवक को अपने पास बुलाया, उसे गले लगाया और सम्मानपूर्वक उसके साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद ही वह कार्यक्रम की ओर आगे बढ़े। डिप्टी सीएम के इस सहज और आत्मीय व्यवहार को देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनकी जमकर सराहना की। उपस्थित लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और आम लोगों के प्रति आत्मीयता का उदाहरण बताया। #रिपोर्ट: H. Shyam Bajpai
Hardoi, Hardoi | Jul 23, 2026

सड़क बनी नाला, जिम्मेदार बेखबर! बारिश में जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण . #हरदोई के नगरिया साधो गांव में जलभराव से बदहाल सड़क, ग्राम प्रधान और विकास विभाग पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा . #हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र के नगरिया साधो गांव की बदहाल सड़क ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। गांव की यह सड़क किसी नहर या नाले जैसी दिखाई देती है, जहां बारिश के बाद जलभराव के चलते आवागमन बेहद कठिन और जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लगातार अनदेखी के कारण सड़क की हालत दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। मामूली बारिश होते ही पूरी सड़क पानी से लबालब भर जाती है, जिससे पैदल चलने वाले, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान होते हैं। #TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2026

दलित विधवा को जाति सूचक गाली देकर पीटा, खेत जोतने और घर खाली करने की धमकी, 112 बुलाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं #हरदोई। टडियावां थाना क्षेत्र के गांव बरुआर में एक दलित विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने पुराने लेन-देन को लेकर उनके खेत को जबरन जोतने और घर खाली कराने की धमकी दी। 112 नंबर पर पुलिस बुलाने के बाद भी थाने में कोई कार्रवाई नहीं की गई रेशमा पत्नी स्व0 सन्तराम ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति की गरीब विधवा महिला है। 3 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे वह और उसकी पुत्री अनूपा घर पर थीं। तभी गांव के ही अरविंद कुमार, मोनू, अनूप पुत्रगण अनिरुद्ध उनके घर आए। आरोपियों ने कहा कि रेशमा के लड़के बबलू ने उनसे कुछ रुपये लिए थे जो नहीं लौटाए। इसी बात पर विवाद शुरू हो गया। रेशमा और उसकी बेटी द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक गालियां देते हुए कहा "साली चमारिया बहुत जुबान लड़ाती है" और दोनों मां-बेटी को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए तो आरोपी गालियां देते हुए भाग गए। पीड़िता की पुत्री अनूपा ने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। 112 पुलिस ने थाने आने को कहा। रेशमा थाना टडियावां गई और प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई नही की है अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है #TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2026

बारिश ने खोली मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था की पोल, मुख्य गेट और ओपीडी के सामने जलभराव . #हरदोई। जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज में हल्की बारिश के बाद ही मुख्य गेट और ओपीडी के सामने जलभराव की स्थिति बन गई है। अस्पताल परिसर में भरे पानी के कारण मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर पानी भर जाने से एम्बुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण मरीजों और उनके परिजनों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश में ही जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आ गई है। लोगों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन और संबंधित विभाग से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। #TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 11, 2026