सावन के पहले सोमवार पर भक्ति का उत्साह: डीजे की धुन पर नाचते-गाते नज़र आए भोले के भक्त
सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। शिवालयों और कांवड़ यात्रा मार्गों पर भोले के भक्त पूरी तरह भक्ति रस में सराबोर नज़र आ रहे हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु डीजे पर बजते भक्ति गानों और लोकगीतों की धुन पर नाचते-गाते हुए अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। चारों तरफ "हर-हर महादेव" और "जय शिव शंभू" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा है।
Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2026