महीने से राशन न मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, कोटेदार पर मनमानी का आरोप
ददरौल ब्लॉक के सहजापुर गांव का मामला।
कोटेदार श्री राम पर पिछले दो माह से पात्र लाभार्थियों को राशन न देने का आरोप।
ग्रामीणों ने एकत्र होकर जताया विरोध, निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की।
शाहजहांपुर। ददरौल क्षेत्र के ग्राम सहजापुर में कोटेदार की मनमानी से तंग आकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले दो महीनों से उन्हें राशन नहीं वितरित किया जा रहा है, जिससे गरीब और पात्र परिवारों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
गांव के निवासियों का कहना है कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए नियमित राशन उपलब्ध कराया जा रहा है, लेकिन कोटेदार श्री राम द्वारा पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न का लाभ नहीं दिया जा रहा है। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद राशन न मिलने से परेशान ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर एवं संबंधित खाद्य आपूर्ति अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर कोटेदार का लाइसेंस निरस्त कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2026