फर्रुखाबाद: गंगा नदी का रौद्र रूप, बदायूं-फर्रुखाबाद रोड के पास ग्राम कुतलूपूर में भरा बाढ़ का पानी
जनपद फर्रुखाबाद में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गंगा के रौद्र रूप के चलते बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग के किनारे स्थित ग्राम कुतलूपूर क्षेत्र में पानी पूरी तरह से भर चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव डॉ. मोहित शर्मा ने मौके पर स्थिति का अवलोकन किया और प्रशासन से प्रभावितों की सहायता की मांग की।
Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2026