लखनऊ: कांवड़िया वेशभूषा में आए युवकों ने स्कूली वैन पर किया पथराव, शीशे टूटे; बच्चों में दहशत
लखनऊ:राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कांवड़िया ड्रेस (वेशभूषा) में आए कुछ लड़कों ने एक स्कूली वैन पर अचानक पथराव कर दिया। पत्थरबाजी की इस घटना में स्कूली वैन के शीशे टूट गए।
घटना के वक्त वैन में स्कूली बच्चे सवार थे, जो इस अचानक हुए हमले से बुरी तरह दहशत में आ गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Hardoi, Hardoi | Aug 3, 2026