डुमरांव: डुमरांव में टोल टैक्स से टेढ़की पुल तक अवैध परिचालन में संलिप्त ट्रकों की जांच, जुर्माना वसूला गया
Dumraon, Buxar | Jan 24, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने डुमरांव अनुमंडल के टोल टैक्स से लेकर टेढ़की पुल तक अवैध परिचालन में संलिप्त ट्रकों की बीती देर रात जांच की। शुक्रवार की दोपहर एक बजे जानकारी देते हुए डीएम अंशुल अग्रवाल ने बताया कि कई ट्रकों को जब्त किया गया है जिनपर जुर्माना लगाया गया है। इनमें से कुछ को परिवहन विभाग और खनन विभाग को भी जुर्माना करने के लिए सौंप दिया गया है।