डुमरांव: नंदन गांव में समाजसेवी का सदर अस्पताल में आईसीयू सेवा शुरू करने की मांग को लेकर दूसरा दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी
Dumraon, Buxar | Jan 22, 2025 सामाजिक कार्यकर्ता सह आरटीआई एक्टिविस्ट हरेकृष्ण सिंह यादव द्वारा बुधवार को दूसरे दिन धरना दिया। सदर अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था को शुरू करने के लिए हरेकृष्ण अपने गांव नन्दन में मंगलवार से ही धरनारत है। आरटीआई एक्टिविस्ट ने आरोप लगाया कि सदर अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था को शुरू करने के लिए जरूरी उपकरण आ चुके हैं, लेकिन फिर भी लापरवाही हो रही है।