डुमरांव: डुमरांव में नगर परिषद के ईओ और ब्रांड एंबेसडर ने जरूरतमंदों के बीच कंबल का किया वितरण
Dumraon, Buxar | Jan 23, 2025 लगातार गिर रहे पारे के बीच नगर परिषद डुमरांव द्वारा बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे कंबल का वितरण असहायों के बीच किया गया। नगर परिषद डुमरांव के कार्यपालक पदाधिकारी यानी ईओ मनीष कुमार और नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर अजय राय ने क्षेत्र की अनुसूचित बस्तियों में पहुंचकर संयुक्त रूप से कंबल वितरण का कार्य किया है।