डुमरांव: पुराना भोजपुर में होल्डिंग टैक्स के नियमों को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद का विरोध किया
Dumraon, Buxar | Jan 23, 2025 नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्र पुराना भोजपुर में होल्डिंग टैक्स के नियमों को मनमाना बताकर स्थानीय लोगों ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे जमकर विरोध जताया। स्थानीय लोगों का कहना था कि होल्डिंग टैक्स वसूलने वाली कंपनी द्वारा निर्धारित दर स्थानीय लोगों द्वारा चुकता करने के बूते से बाहर हैं। वहीं लोगों ने यह भी बताया कि 2023 में चुनाव हुआ, उसी साल बोर्ड का गठन हुआ।