डुमरांव: डुमरांव में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, सहायक उपकरण वितरित
Dumraon, Buxar | Jan 23, 2025 डुमरांव के बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों की सहूलियत के लिए गुरुवार को दूसरे दिन भी विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन गुरुवार की दोपहर 1 बजे किया गया। कार्यक्रम में दो दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का ऑन द स्पॉट वितरण, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के 3 आवेदन, 2 ट्राइसाइकिल का वितरण, ट्राइसाइकिल के लिए 2 सहित अन्य कई आवेदन प्राप्त हुए।