डुमरांव: डुमरांव बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का हुआ आयोजन, सहायक उपकरण का किया गया वितरण
Dumraon, Buxar | Jan 22, 2025 डुमरांव के बुनियाद केंद्र में दिव्यांगजनों की सहूलियत के लिए बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन बुधवार की दोपहर 1 बजे किया गया। कार्यक्रम में दो दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का ऑन द स्पॉट वितरण, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के 7 आवेदन, 20 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और 1 दिव्यांग बंधु को वैशाखी का वितरण किया गया।