बक्सर: टैंपो में तहखाना बनाकर कर रहा था शराब तस्करी, वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर उत्पाद पुलिस ने पकड़ा
Buxar, Buxar | Jul 3, 2025 जिले में शराब तस्करी का अजब गजब खेल देखने को मिल रहा है। टेंपो में तहखाना बनाकर शराब तस्करी के मामले का उत्पाद पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट से 1 टेंपो को पकड़ा। जब ऑटो की तलाशी ली गई, तो उसमें विदेशी शराब से भरे कुल 357 टेट्रा पैक पाए गए।