बक्सर: विधानसभा वार गणना प्रपत्र अपलोड करने वाले पहले बीएलओ कर्मियों को डीएम ने दी शुभकामना
Buxar, Buxar | Jul 2, 2025 विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत बक्सर जिले में सबसे पहले गणना फॉर्म अपलोड करने वाले बीएलओ बनने का श्रेय पूनम देवी, सिदेश कुमार सिंह, मंसूर आलम एवं मनोज कुमार को प्राप्त हुआ है. उनकी इस उपलब्धि को लेकर जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह तथा संबंधित विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के माध्यम से बधाई दी गई है.