बक्सर: जदयू ने शुरू किया 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' कार्यक्रम, ओड़ी गांव पहुंचे बिहार सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री
Buxar, Buxar | Jul 2, 2025 जिले के हरपुर जलवांसी पंचायत अंतर्गत ओड़ी गांव में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा 'बूथ जीतो, चुनाव जीतो' अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव के मद्देनज़र बूथ जीतने के टिप्स दिया।