बक्सर: मतदाता सूची से नाम काटने की हो रही साज़िश, बिहार की 40% आबादी निरक्षर: बक्सर सांसद सुधाकर सिंह
Buxar, Buxar | Jul 2, 2025 मतदाता सूची में नाम काटने की साज़िश चल रही है। आज बिहार की 40% आबादी निरक्षर है, उनके पास न जन्म प्रमाण पत्र है न हाई स्कूल सर्टिफिकेट। लेकिन चुनाव आयोग कहता है कि इनकी नागरिकता प्रमाणित करो। यह सीधा लोकतंत्र पर हमला है।उक्त बातें बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कही। उन्होने कहा कि किसानों से ज़मीन लूटने की ये सरकारी नीति हम नहीं चलने देंगे।