बक्सर: महिला थाना पुलिस ने भोजपुर ज़िले के जज भरसरा गांव में फरार आरोपी का घर किया कुर्क
Buxar, Buxar | Jul 2, 2025 बक्सर महिला थाना के एक कांड में फरार चल रहे आरोपित के घर कुर्की की कार्रवाई बुधवार को की गई. कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई कांड संख्या 69/2020 में फरार आरोपी पप्पू कुमार उर्फ पप्पू के घर की गई. आरोपी पप्पू कुमार भोजपुर जिला के बिहिया थाना अंतर्गत जज बड़सरा गांव निवासी है. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि पप्पू के खिलाफ वारंट जारी था.