घरघोड़ा: राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी, जब उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो
पुलिस स्मृति दिवस पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बलिदान का सम्मान तभी सार्थक होगा, जब उनके परिवारों के भविष्य की सुरक्षा, आवश्यकताओं और समस्याओं का संवेदनशीलता से ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने शहीद परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने को सभी की जिम्मेदारी बताया।