लाडनूं: जसवंतगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के प्रकरण में 3 जनों को किया गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल की जब्त
Ladnu, Nagaur | Aug 30, 2024 लाडनूं की जसवंतगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान तीन बाइक पर घूम रहे थे। तीनो संदिग्ध होने की वजह से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तीनों को गिरफ्तार किया।