लाडनूं: बल्दू गांव के राजकीय विद्यालय के पांच कमरों को बिना अनुमति के तोड़ने के मामले को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
Ladnu, Nagaur | Aug 29, 2024 लाडनूं के बल्दू गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पांच कमरों को बिना अनुमति के तोड़ने के मामले को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के पांच कमरों में समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रावास संचालित था। और उपयोग योग्य होने के बावजूद प्रधानाचार्य ने बिना अनुमति के उन्हें तोड़ दिया गया।