लाडनूं: लाडनूं नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगरपालिका के सामने किया जमकर प्रदर्शन
Ladnu, Nagaur | Aug 29, 2024 लाडनूं नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लाडनूं नगरपालिका के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे और नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सरेंडर लीव के भुगतान के मामले को लेकर आज नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।