लाडनूं: लाडनूं क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा नहीं होने से नाराज शहरवासियों ने लाडनूं थाने का किया घेराव
Ladnu, Nagaur | Aug 26, 2024 लाडनूं क्षेत्र में लगातार पिछले कई दिनों से चोरियो की वारदातें बढ़ती जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं करने पर शहरवासियों ने लाडनूं थाने का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। शहरवासियों ने बताया कि पिछले लंबे समय से लाडनूं क्षेत्र में चोरिया हो रही है लेकिन पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई।