लाडनूं: लाडनूं के सालासर रोड पर बाइक सवार 2 श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत
Ladnu, Nagaur | Aug 27, 2024 लाडनूं के सालासर रोड पर मंगलवार को एक ट्रक ने बाइक सवार दो श्रद्धालुओ को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर लाडनूं के उपजिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया।