लाडनूं: लाडनूं कस्बे के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने बोला धावा,घर में रखे लाखों के जेवरात व 50हजार की लेकर हुए फरार
Ladnu, Nagaur | Aug 25, 2024 लाडनूं कस्बे के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए घर में लाखों रूपए के जेवरात व 50 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। वहीं चोरी की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी। वहीं पीड़ित महालचंद सोनी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ लाडनूं थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।