मेजा: नगर पंचायत सिरसा की कृष्णा नगर बस्ती की सड़क तालाब में तब्दील, आधा दर्जन लोग बीमार, ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
Meja, Allahabad | Oct 10, 2024 कृष्णा नगर निवासी बृजेश पांडेय ने गुरुवार की दोपहर लगभग बारह बजे एसडीएम मेंजा से शिकायत करते हुए बताया कि बस्ती की मुख्य सड़क इन दिनों तालाब में तब्दील होकर रह गई है। जमा पानी के कारण बस्ती की राधा, मुखिया, चिंतामणि सहित आधा दर्जन लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में है। समस्या को लेकर एसडीएम से शिकायत की गई, एसडीएम ने अधिकारियों को निस्तारण हेतु दिया निर्देश।