लांजी: स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में लांजी बीएमओ को सख्त निर्देश, लक्ष्य से कम उपलब्धि पर होगी कार्रवाई
सीएचएमओ डॉ. परेश उपलप के दिशा-निर्देशन में विकासखंड लांजी में विभागीय योजनाओं और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकासखंड लांजी में 7 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में एएनसी पंजीयन लक्ष्य से अत्यंत कम पाया गया। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने बैठक के दौरान बीएमओ डॉ. अक्षय उपराडे को निर्देशित किया गया।