लांजी: ग्राम सर्रा में 2 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन, कृषि एवं जैविक संसाधन केंद्र की दी जा रही है जानकारी
मध्य प्रदेश दीनदयाल अंतोदय योजना मिशन विकासखंड लांजी अंतर्गत जैविक संसाधन केंद्र का कार्यालय शुभारंभ ग्राम पंचायत सर्रा में किया गया, 2 दिवसीय जैविक कृषि प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें जैविक संसाधन केंद्र के बारे में सभी प्रकार की जानकारी दी गई। इसी प्रकार क्लास्टर ग्राम नेवरवाही, बेलगांव, देवरबेली में भी पृथक पृथक से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।