लांजी: लांजी के वीरांगना रानी अवंती बाई मिनी स्टेडियम में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण, विधायक रहे मौजूद
लांजी नगर के सालेटेकरी रोड स्थित वीरांगना रानी अवंती बाई मिनी स्टेडियम में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, एक पेड़ मां के नाम के बैनर तले यह पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे, नगर परिषद सीएमओ बी.एल. लिल्हारे के साथ ही नगर परिषद के पार्षदगण, कर्मचारी व नागरिक एवं अन्य विभागों के कर्मचारी भी प्रमुखता से मौजूद रहे।