लांजी: घर से 34 वर्षीय विवाहिता लापता, थाने में गुमशुदगी दर्ज, पुलिस खोजबीन में जुटी
फरियादी राजाराम ने अपनी शिकायत में बताया कि 34 वर्षीय विवाहिता दोपहर 1 बजे के लगभग बिना बताये घर से कहीं चली गई और उसके बाद वह वापस नहीं लौटी, जब विवाहिता बहुत देर तक घर वापस नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, जहां फरियादी की उक्त शिकायत पर पुलिस ने मामले में गुम इंसान क्रमांक 53/25 के तहत गुमशुदगी दर्ज की है।