लांजी: लांजी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 3 माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरित होगा, ई-केवाईसी प्राथमिकता से की जाएगी
शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत एक विशेष व्यवस्था लागू की जा रही है। लांजी क्षेत्र में जून, जुलाई और अगस्त 2025 के लिए खाद्यान्न लाभार्थियों को एक साथ प्रदान किया जाएगा। जिन परिवार के सदस्यों की ई-केवायसी नहीं हुई है, वे प्राथमिकता के आधार पर संबंधित उचित मूल्य दुकान से संपर्क कर ई-केवायसी कराना सुनिश्चित करें।