*मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर से योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना हमारी सरकार का लक्ष्य : मंत्री संपतिया उइ* के
*महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, शिक्षा-स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर सरकार का विशेष जोर
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 09 वें शिविर का आयोजन शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय वालपुर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कैबिनेट मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके की अध्यक्षता में किया गया।
जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का निराकरण करना तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार अगस्त से जनवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को विकासखंड स्तर पर मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मैदानी अमला उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के पंजीयन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चाहती है कि कोई भी भाई-बहन शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के संकल्प के अनुरूप सरकार जनसेवा के कार्य कर रही है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें और शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।
*महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान*
मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने से उनकी भागीदारी बढ़ी है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1,500 रुपये की राशि अंतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाएं ऋण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार से जुड़ें। खेती के साथ पशुपालन, बकरीपालन एवं मुर्गीपालन जैसे कार्य अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करें।
*आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्य*
मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि देश में चार करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण किया गया है तथा 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता को बढ़ावा दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए भी आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में महाविद्यालयों एवं सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बेटा-बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव न करें तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करें।
*विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी*
मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें, पात्रतानुसार उनका लाभ लें और विकास की प्रक्रिया में सहभागी बनें।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी आवश्यक कार्रवाई करेंगे, ताकि आमजन को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
इस दौरान प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहित करते हुए जिले में निर्मित विभिन्न उत्पादों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक ही छत के नीचे निराकरण करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को शिविर के माध्यम से आमजन की समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में आयोजित शिविरों के माध्यम से लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों के निराकरण में आलीराजपुर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर पर है। उन्होंने नागरिकों से पात्रतानुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील की। साथ ही शिविरों के माध्यम से नशामुक्ति एवं बाल विवाह की रोकथाम के प्रति भी लोगों को जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है।
शिविर में संबल योजना के 34 आवेदन, पेंशन योजना से 71, पशुपालन से 4, ड्रिप सिंचाई से 8 तथा नामांतरण एवं बंटवारे से संबंधित 15 आवेदन प्राप्त हुए।साथ ही विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 297 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 231 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत,पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संघमित्रा गौतम, वालपुर सरपंच श्री जयपाल खरत सहित अन्यजनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास
#JansamparkMP
#collector
#alirajpur
1 views | Alirajpur, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026